Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

पुलिस स्मृति दिवस: रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन

28

रायपुर/बीजापुर: प्रदेश भर में आज पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया है. रायपुर के माना में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने वीर जवानों को नमन किया. राज्यपाल, सीएम और डिप्टी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

पुलिस स्मृति दिवस परेड: राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, पुलिस के अदम्य साहस, पराक्रम और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. पुलिस के जवान 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर सजग रहते हैं. जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पूरा करते हैं. राज्यपाल ने कहा कि इनकी बदौलत ही हम शांतिपूर्वक अपना जीवन बिताते हैं. पुलिस का दायित्व अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है. जहां एक ओर कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी उनका कर्तव्य है. राज्यपाल डेका ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, जवानों के कर्तव्य और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

सीएम ने की जवानों की तारीफ: मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया है और अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. नियद नेल्लानार, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से सुदूर अंचल के गांवों की तस्वीर बदली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के उन्मूलन की लड़ाई और तेज हुई है. राज्य सरकार मार्च 2026 तक इसके पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और हमें कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा.

21 अक्टूबर वह दिन है जब हम देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस बल के जवानों का पुण्य स्मरण करते हैं. पुलिस और सुरक्षा बल कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच चौबीसों घंटे समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं. पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित होना संभव हो पाता है. यह दिवस न केवल उन जवानों के पराक्रम का स्मरण कराने का अवसर है, बल्कि उनके परिजनों के त्याग को भी श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है: विष्णु देव साय, सीएम

”बस्तर में तैनात जवान अपने लक्ष्य को लेकर कर रहे काम”: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे जवान अदम्य साहस एवं वीरता के साथ बस्तर में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतर संघर्षरत हैं. वे केवल नक्सलवाद से मुकाबला ही नहीं कर रहे, बल्कि बस्तर में विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

राज्य सरकार शहीद वीर जवानों की स्मृति को संजोए रखने और शहीद परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है. स्मारिका के माध्यम से शहीद जवानों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने का निर्णय भी लिया गया है: विजय शर्मा, गृहमंत्री

शॉल और श्रीफल देकर किया गया सम्मानित: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए. इस मौके पर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा सहित पुलिस के जवान और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे.

बीजापुर में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बीजापुर वीर जवानों को नमन किया गया. बीजापुर पुलिस के मुताबिक वर्ष 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में ड्यूटी के दौरान कुल 191 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें से छत्तीसगढ़ राज्य के 16 वीर जवान शामिल हैं जिन्होंने नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया. माओवादी हिंसा और नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान कुल 8 जवानों ने शहादत दी. इनमें विशेष कार्यबल (एसटीएफ) से 1, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से 1, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से 2 तथा जिला पुलिस बल से 4 जवानों के नाम शामिल हैं.

शहीद जवानों की याद में 2 मिनट का मौन: कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस लाइन बीजापुर में किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान अतिथियों और जवानों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी, गृह रक्षक, और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.