Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

रिहायशी इलाके में Furniture Factory में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

7

बठिंडा: दीवाली की रात्रि रिहायशी इलाके ऊधम सिंह नगर की गली नं.17 में स्थित एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भयानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के अमले ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू डाला। पता चला है कि उक्त फैक्ट्री में आधा दर्जन मुलाजिमों के अलावा एक चौकीदार का परिवार भी रहता था जिन्होंने भागकर जान बचाई। आग के कारण लाखों का माली नुकसान हुआ है लेकिन किसी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आग लगने का पता चला ही नजदीकी रिहायशी इलाके में अफरातफरी फैल गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू डाला। गली के युवकों ने फैक्ट्री में पड़े गैस सिलैंडरों को भी बाहर निकाला जिनके कारण हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सूचना मिलने पर ए.डी.सी. मैडम पूनम के अलावा मेयर मदमजीत मेहता तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फैक्ट्री में आग लगने के कारण उसकी दीवारों के साथ सटे घरों की दीवारों में दरारें आ गईं व आसपास के लोगों ने भी अपना सारा सामान घरों से बाहर निकाल लिया। लोगों ने मांग की है कि रिहायशी इलाके से इस प्रकार की फैक्ट्रियों को हटाया जाए।

फर्नीचर वर्कशाप के मालिक मदन लाल शर्मा ने बताया कि इस जगह पर बैड-सोफे व अन्य फर्नीचर बनाया जाता है। वह गत रात्रि रोजाना की तरह फैक्ट्री से गए थे व कुछ समय बाद ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे व बचाव कार्य करवाए। उन्होंने बताया कि उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया लेकिन गनीमत रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। थाना कैनाल कालोनी के एस.एच.ओ. हरजीवन सिंह ने बताया कि आग लगने से माली नुकसान हुआ है लेकिन किसी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा। आग बुझाने के काम में आम लोगों व कई समाजसेवी संगठनों ने सहयोग दिया। सब फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ों को मौके पर भेजा जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.