Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी Faridabad Murder News: बल्लभगढ़ में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, सेक्टर-62 चौराहे पर युवक की चाकू मा... Ludhiana Central Jail Raid: लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर बड़ी कार्रवाई, 10 बंदियों से मोबाइल फोन और ... पंजाब का 6000 करोड़ का ड्रग मामला: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को किया तलब, जगदीश भोला से होगी आमने-स... Jalandhar Car Accident: जालंधर में नशे में धुत कार चालकों का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर; गाड़ी प... लुधियाना के व्यस्त घुमार मंडी बाजार में दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला से 50 हजार नकदी और लाखों के जेवरात...

FIR दर्ज होने के बाद बोले पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, कही ये बात

25

लुधियाना: पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा के इकलौते बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पंचकूला पुलिस ने परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कानून और पुलिस नियमों के अनुसार, अगर पुलिस को किसी भी मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो उस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करना पुलिस का कर्तव्य बनता है। पंचकूला पुलिस ने इस कर्तव्य का पालन किया है और उन्होंने इसका स्वागत भी किया है।

मोहम्मद मुस्तफा ने स्पष्ट किया कि एफआईआर दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि किसी का अपराध साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि अब एफआईआर दर्ज होने के बाद असली कार्रवाई शुरू होगी और कुछ ही दिनों में सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी। उन्होंने मलेरकोटला निवासियों और पंजाब में रहने वाले अपने दोस्तों से अपील की कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने की जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सच है कि जवान बेटे की मौत से हमपर दुखों का पहाड़ टूटा है पर इसका ये मतलब नहीं कि हम गंदी राजनीति और घटिया सोच वालों की हरकतों का मुकाबना नहीं कर सकते। कानून किस दिशा में जाएगा, यह भी जल्द ही लोगों के सामने आ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.