Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह... नूंह के तावडू में जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष: ग्वारका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठ...

MP में हैवानियत की हद! SC समुदाय के युवक को अगवा किया, दबंगों ने जबरन पिलाई पेशाब, इलाके में तनाव

36

भिंड। भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के अजुद्दीपुरा गांव में सोमवार दोपहर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अनुसूचित समाज के 33 वर्षीय युवक ज्ञान सिंह जाटव पुत्र विजय जाटव को कुछ दबंगों ने घर से किडनैप कर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसे जबरन पेशाब पिलाने जैसी अमानवीय हरकत भी की।

पीड़ित के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी सोनू बरुआ निवासी सुरपुरा, आलोक पाठक और छोटू ओझा बोलेरो गाड़ी से आए।

तीनों ने मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और सेमरपुरा मोड़ तक ले गए। वहां पहुंचकर आरोपितों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा उसे जबरन पेशाब पिलाई।

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसे बोलेरो में डालकर ग्वालियर तक ले गए और शाम को किसी तरह वापस उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है विवाद की वजह सोनू बरुआ उससे अपनी बोलेरो गाड़ी चलाने की बात कही थी लेकिन उसने मना कर दिया था इसी बात पर सोनू से राजेश रंजिश मान ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों ने सुरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें राउंडअप कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संजीव पाठक और कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। अफसरों ने पीड़ित का बयान लिया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि आरोपितों को राउंडअप कर लिया गया है और मारपीट व अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.