सतना में बड़ा हादसा: घर की दीवार ढहने से दो महिलाएं मलबे में दबीं, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
सतना। सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार अचानक ढह जाने से घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पति कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पिता लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं घर के आंगन में रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से दोनों को सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.