Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

52 लाख की ठगी की खबर निकली झूठी! सतना जेल के कैदियों पर लगे आरोपों को जेल अधीक्षक ने नकारा, एसपी से शिकायत दर्ज

20

सतना। सोशल मीडिया पर सतना केंद्रीय जेल को लेकर वायरल हो रही एक रील ने हर किसी को हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम पर Mr Factician नाम के अकाउंट से साझा की गई रील में दावा किया गया कि जेल के बंद कैदियों ने सरकारी बैंक खाते से 52 लाख रुपए की साइबर ठगी की और रकम का हिस्सा शादी, बुलेट खरीद और जेल खर्चों में उड़ाया है। इस झूठी सूचना को लेकर जेल अधीक्षक ने सतना एसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है।

उनका कहना है कि सतना जेल पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी भी प्रकार का साइबर ठगी का मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।

जेल प्रशासन का स्पष्ट विरोध

केन्द्रीय जेल सतना की जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए एसपी सतना को लिखित शिकायत की। जांच में स्पष्ट हुआ कि सतना जेल में ऐसा कोई मामला घटित नहीं हुआ है। वायरल रील में एडिट करके जेल का नाम जोड़ा गया था, जिससे आमजन में नकारात्मक संदेश फैल रहा था।

सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई जरूरी

जेल अधीक्षक ने Mr Factician और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट भी प्रशासन को संदर्भ के उपलब्ध कराए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.