Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab में Delhi जा रही Train में आग की घटना को लेकर आई नई Update

19

फतेहगढ़ साहिब: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना के दौरान एक महिला के घायल होने की खबर है। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब के एस.एस.पी. शुभम अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सबसे पहले यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में एक महिला झुलस गई, जिसे फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आग पर काबू पाने के लिए चार फायर ब्रिगेड की टीमों को लगाया गया। एस.एस.पी. ने बताया कि यात्रियों का काफी सामान आग में जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.