Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण! भूपति के बाद 210 से अधिक लड़ाकों ने डाले हथियार, ‘लाल आतंक’ पर लगाम

20

देश के नक्सलियों के खिलाफ चल रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. एक करोड़ के ईनामी और कुख्यात नक्सली भूपति के आत्मसमर्पण के बाद, अब उसकी गैंग के 210 से ज्यादा नक्सली भी आज सरेंडर कर देंगे. इन नक्सलियों को बीजापुर जिले से जगदलपुर लाया जा रहा है. ये सभी नक्सली जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे.

इसे अब तक देश में सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने जा रहे नक्सलियों में दंडाकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के प्रवक्ता रूपेश का भी नाम शामिल है. इसके अलावा, डीकेएसजेडसी सदस्य भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ संतू और आरसीएम रतन एलम शामिल हैं.

एक दिन पहले ही भूपति ने किया था सरेंडर

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एक करोड़ के ईनामी नक्सली लीडर भूपति समेत दर्जनों बड़े कैडर के नक्सलियों ने महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण किया था. इसके अलावा, बसव राजू समेत कुछ बड़े नक्सली नेता मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं. भूपति समूह के 210 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है.

सरेंडर करने जा रहे नक्सलियों में डीकेएसजेडसी का प्रवक्ता रुपेश भी शामिल है. नक्सली संगठनों की रणनीति बनाने में रुपेश अहम भूमिका निभाता रहा है और नक्सली फैसलों व फरमानों से जुड़ा बयान रुपेश ही जारी करता था.

बीजापुर पुलिस के पास प्रस्ताव

इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का प्रस्ताव बीजापुर के पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा था. अधिकारियों ने यह प्रस्ताव मान लिया है. आत्मसमर्पण के इच्छुक 210 से भी अधिक नक्सली बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी के उस पार उसपरी घाट पर एकत्रित हैं. ये सभी भूपति गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं.

सुरक्षा बलों की हुई तैनाती

इस बड़े आत्मसमर्पण के मद्देनजर पुलिस CRPF, कोबरा, डीआरजी व अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है. हथियारों के साथ आत्मसमर्पण के लिए सभी को जगदलपुर ले जाने की तैयारी है. इस लिहाज से बीजापुर से जगदलपुर के बीच पूरे मार्ग के चप्पे-चप्पे पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है. वहीं जगदलपुर में जहां पर आत्मसमर्पण का कार्यक्रम होगा, वहां भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

सीएम की मौजूदगी में करेंगे आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में 210 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे. नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 153 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे. जगदलपुर में ऑफिशियल सरेंडर अनाउंस होगा. पुलिस महकमा इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, 4 डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिवीजनल कमेटी सदस्य सहित कई वरिष्ठ माओवादी नेता शामिल हैं. जिन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में वापसी का निर्णय लिया है. यह अब तक का देश का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने आज कुल 153 हथियार, जिनमें AK-47, SLR, INSAS राइफलें और LMG गन शामिल हैं, जो सुरक्षाबलों को सौंपे हैं.

मुख्य आत्मसमर्पण करने वालों में शीर्ष माओवादी रूपेश उर्फ सतीश (CCM),

लाल आंतक का हो रहा सफाया

महाराष्ट्र व अंतागढ़ और सुकमा के बाद अब बीजापुर में लाल आतंक का सफाया शुरू हो गया है. इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद नक्सली संगठनात्मक रूप से बेहद कमजोर हो जाएंगे और जो बचे खुचे बाहरी नक्सली हैं वे या तो अपने प्रदेशों की ओर चले जाएंगे, या आत्मसमर्पण कर देंगे या फिर सुरक्षा बलों द्वारा मारे जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.