जांजगीर चांपा: बीते दिनों किसान के खाते से फर्जी तरीके से 42 लाख की निकासी कर ली गई. धोखाधड़ी की शिकायत किसान ने चांपा थाने में दर्ज कराई. ठगी के मामले में आरोपी बनाए गए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं चाम्पा पुलिस ने मामले के सह आरोपी गौतम राठौर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.
ठगी के आरोप में 1 गिरफ्तार, विधायक फरार: गौतम राठौर और उसकी पत्नी के खिलाफ किसान राजकुमार शर्मा ने दूसरे की जमीन को अपना बता कर बेचने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने गौतम राठौर को दोनों मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बालेश्वर साहू और गौतम राठौर द्वारा कूट रचना कर 42 लाख रुपए किसान के खाते से निकाले गए. जिन दस्तावेजों की मदद से खाते से पैसे निकाले गए उन दस्तावेजों को अब जांच के लिए चांपा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भेजे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.