Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

त्योहारी सीजन में SpiceJet का तोहफा: दिवाली-छठ के लिए बिहार रूट पर नई उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

7

फेस्टिव सीजन चल रहा है और देशभर में लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. खासकर बिहार के लिए छठ पूजा और दिवाली बेहद खास पर्व होते हैं. इसी को देखते हुए, स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है. एयरलाइन ने बिहार के प्रमुख शहरों पटना और दरभंगा के लिए कई नई उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है. इससे त्योहारों पर घर लौटना अब और आसान और सुलभ हो जाएगा.

अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद से अब सीधी उड़ानें

स्पाइसजेट ने इस त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खास तैयारी की है. अब अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से पटना के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं. वहीं पहले से चल रही दिल्ली और मुंबई से पटना की सेवाओं में भी अतिरिक्त उड़ानों की सुविधा दी गई है. इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और टिकट मिलना भी आसान होगा.

दरभंगा के लिए भी बढ़ी फ्लाइट्स की संख्या

बिहार के एक और प्रमुख शहर दरभंगा के लिए भी अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से अतिरिक्त उड़ानें शुरू की गई हैं. यह कदम उन लोगों के लिए खास राहत लेकर आया है जो मिथिला क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और त्योहारों के दौरान वहां जाना चाहते हैं. ज्यादा फ्लाइट्स का मतलब है कि अब आखिरी समय में टिकट बुक करना भी संभव होगा और किराए भी किफायती रहेंगे.

उड़ानों की शुरुआत 10 अक्टूबर से

त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए स्पाइसजेट ने बताया कि ये सभी नई उड़ानें 10 अक्टूबर 2025 से चरणबद्ध तरीके से शुरू हैं. एयरलाइन ने अपने शेड्यूल को इस तरह से अपडेट किया है कि यात्रियों को फ्लेक्सिबिलिटी के साथ-साथ सुविधा भी मिले.

अयोध्या के लिए भी दिवाली स्पेशल फ्लाइट्स

बिहार के अलावा, स्पाइसजेट ने हाल ही में अयोध्या के लिए भी नई दिवाली स्पेशल उड़ानें शुरू की हैं. अब दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु से अयोध्या के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें उपलब्ध हैं. यह खासतौर पर उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है जो श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए दिवाली पर अयोध्या जाना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.