Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

सतना में सड़क पर ‘सास-बहू’ का ड्रामा! पति-पत्नी के झगड़े के बाद दोनों की मांओं ने जड़े एक-दूसरे को घूंसे, तमाशा देख लोग हुए हैरान

28

सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला में बुधवार को वैवाहिक विवाद सड़क पर तमाशा बन गया। पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ झगड़ा इस हद तक पहुंचा कि दोनों की मांएं भी आपस में भिड़ गईं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तनातनी से बढ़कर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, टिकुरिया टोला निवासी युवती की शादी कुछ माह पूर्व आरएस कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। युवती अपने मायके लौट आई।

बुधवार को पति पत्नी को मनाने और वापस घर ले जाने पहुंचा, लेकिन बात सुलह के बजाय फिर विवाद में बदल गई। इस दौरान युवती ने थाने पहुंचकर पति पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

थाने पहुंची दोनों मांएं

शिकायत की खबर लगते ही युवक की मां मौके पर पहुंच गईं। ससुराल में हंगामा करने लगी। इस पर युवती की मां भी घर से बाहर निकल आई। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। देखते-देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों बीच सड़क पर लेटकर एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगीं।

मोहल्लेवाले बने गवाह, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। उसके बाद कोलगवां थाने को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.