Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

BSF के पुराने विमान में खुलेगा रेस्टोरेंट! 40 लाख का प्लेन, लाने में लगे 5.5 लाख, दो भाई बनाएंगे खाना, अनोखा बिजनेस आइडिया

28

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्क्रैप का काम करने वाले दो भाइयों ने कुछ ऐसा काम किया है कि अब चारों ओर उनके द्वारा किए गए काम की चर्चा हो रही है. दरअसल, इन भाइयों ने वैसे तो पहले भी हेलीकॉप्टर खरीदा था लेकिन इस बार खरीदे गए प्लेन को होटल बनाने को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं. इस प्लेन को उज्जैन लाने के लिए वीरेंद्र कुशवाह और पुष्पेंद्र कुशवाह ने लगभग साढे 5 लाख रुपए खर्च किए हैं, और अब यह प्लेन दो ट्रालों के माध्यम से जल्द ही उज्जैन आने वाला है.

पूरा मामला शंकरपुर क्षेत्र में रहने वाले वीरेंद्र कुशवाह और पुष्पेंद्र कुशवाह अंतरा विलेज फार्म स्टे के साथ स्क्रैप का काम भी करते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने बीएसएफ के बड़े कार्गो प्लेन को लगभग 40 लाख रुपए में खरीदा था. यह प्लेन 55 लोगों की सीटिंग का होने के साथ ही लगभग 15 फीट ऊंचा, 70 फीट लंबा, 100 फीट चौड़ा और लगभग 20 टन भारी है.

क्यों खरीदा गया प्लेन?

इस प्लेन को खरीदने वाले पुष्पेंद्र कुशवाह ने बताया कि अभी तक नागपुर और इंदौर में ही ऐसे रेस्टोरेंट थे जो कि प्लेन में संचालित होते हैं. इस प्लेन को उज्जैन लाया जाएगा इसके बाद इसका रिनोवेशन कर इसमें रेस्टोरेंट की शुरुआत की जाएगी. इस प्लेन में पांच रूम का कार्टेज बनाया जाएगा जिसमें लोग रुक सकेंगे. शहरवासियों को नई सुविधा देने के उद्देश्य से भी यह प्लेन खरीदा गया है.

बीएसएफ ने 2009 तक किया इस्तेमाल

दरअसल, 55 सीटों की क्षमता रखने वाले इस प्लेन का उपयोग बीएसएफ ने वैसे तो 18 वर्ष तक किया लेकिन 2009 में रिटायर कर दिया गया.बीएसएफ के इस प्लेन से जवानों और अफसरों को बार्डर पर छोडने और लाने का काम किया जाता था. फिलहाल इस प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट से नीलामी की गई है. जिसे राजलक्ष्मी एंटरप्राइजेस ने खरीदा है.

क्या बोले स्क्रैप कारोबारी?

पुष्पेंद्र ने बताया कि वैसे तो वर्षों से हम स्क्रैप का धंधा करते आ रहे हैं. 5 वर्ष पहले हमने स्क्रैप में एक विमान भी खरीदा था लेकिन बाद में उसे बेच दिया लेकिन इस बार प्लेन खरीदने के पीछे हमारी योजना कुछ अलग है, हम चाहते हैं कि इस प्लेन में ठहरने वाले लोग न सिर्फ वास्तविक प्लेन का अनुभव कर सके बल्कि प्लेन की पायलट सीट पर बैठकर भी फोटो वीडियो भी बना सके. उन्होंने कहा कि इस बार देशभर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को इस नए रेस्टोरेंट से नई सुविधा देने का प्लान किया गया है. इसलिए इसे होटल की तरह बनाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.