Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ...

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा

33

इंदौर, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के इंदौर और ग्वालियर सहित कई ठिकानों पर आज सुबह छापा मारा। जांच में अधिकारी के पास लग्जरी गाड़‍ियां, विदेशी करेंसी में 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट भी मिला है। इसके साथ ही 8 करोड़ रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। इंदौर में कैलाश कुंज अपार्टमेंट में सर्चिंग के दौरान बिजनेस स्काई पार्क स्थित चार ऑफिस और अवि ग्रीन में फ्लैट और काउंटी वॉक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान मिला है।

ग्वालियर में विवेक नगर मेला मैदान के पास घर मिला है। धर्मेंद्र भदौरिया अभी लोकायुक्त दल के साथ में ही है। छापे में इंदौर-उज्जैन और ग्वालियर की टीम शामिल है। धर्मेंद्र सिंह की सेवाकाल की कुल आय दो करोड़ रुपए बनती है। लोकायुक्त ने आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी निकाल ली है। धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में एसआई (आबकारी) से भर्ती हुआ था और 31 अगस्त को जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ है।

क्या-क्या मिला अधिकारी के घर से

  • डेढ़ किलो सोने की बार मिली।
  • करीब एक किलो सोने के आभूषण ।
  • ढाई किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषण।
  • 75 लाख कैश मिले हैं।
  • महंगी घड़ियां, परफ्यूम, साड़ियां मिली।
  • रिवाल्वर और रायफल भी मिली।

गुजरात में सक्रिय है धमेंद्र भदौरिया के समधी

धर्मेंद्र भदौरिया के समधी एके सिंह गुजरात में सक्रिय हैं, गुजरात में शराबबंदी के कारण मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में अवैध शराब का कारोबार गुजरात में होता है, अलीराजपुर नजदीकी जिला है। गुजरात में अवैध शराब की कमान एके सिंह के हाथ बताई जाती है, करोड़ों रुपए का कारोबार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.