Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प... Sukhdev Bhagat Raipur Visit: बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुन... Dhamtari News: रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मै... Jharkhand Politics: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर भड़कीं सीता सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार, अमान... Lower Bazar Police Station Ranchi: एचबी रोड पर चेन स्नैचिंग की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपियों... Dhanbad News: धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची... Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी...

पाक आर्मी पर तालिबान का ‘ऑपरेशन आधी रात’: 7 सैन्य ठिकाने ध्वस्त करने का दावा, सामने आई पूरी हमले की कहानी

30

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर शनिवार रात को हमला कर दिया. अफगान सेना ने 3 घंटे के ऑपरेशन में हेलमंड के बहरामचा के शकीज, बीबी जानी और सालेहानू इलाकों में कार्रवाई की. अफगानिस्तान ने शनिवार देर रात डूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर गोलाबारी की. डूरंड लाइन पर हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब जंग में बदल गया है. काबुल में एयरस्ट्राइक के कुछ समय बाद ही अफगानिस्तान ने बदला ले लिया. अफगान सेना ने पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर एक के बाद एक कई विध्वंसक हमले किए. ये गोलाबारी काबुल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले के जवाब में की गई.

अफगानिस्तान का भीषण प्रहार

पाकिस्तान बॉर्डर के पास पूरी रात रॉकेट, मोर्टार और हैवी मशीनगनों की आवाजें गूंजती रहीं. हेलमंड, पक्तिया, खोश्त और नंगरहार इलाकों में पाकिस्तान और अफगान सेना के बीच भीषण बमबारी हुई.

रात भर दोनों सेनाओं ने भीषण बमबारी की. हेलमंड प्रांत सरकार के प्रवक्ता मौलवी मोहम्मद कासिम रियाज ने बताया कि शनिवार रात ड्यूरंड रेखा के पास बहरामपुर जिले में अफगान बलों की जवाबी कार्रवाई के दौरान 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. रियाज ने कहा कि अफगान बलों ने इस ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भी कब्जा किया. उन्होंने आगे बताया कि अफगान सेनाओं ने युद्ध के सामान के रूप में कई हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए.

7 ठिकानों पर मची तबाही

पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉपर्स की पोस्ट पर भीषण तबाही हुई. कुनार और हेलमंद में भी पाक की कई चौकियां तबाह हुई. कुर्रम, नंगरहार, कुनार समेत 7 चौकियों पर तबाही मचाई. एक सुरक्षा सूत्र ने बीबीसी उर्दू को बताया कि पाकिस्तान-अफगान सीमा पर अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दिर, चितराल और बर्माचा समेत कई इलाकों में फायरिंग हुई.

पाकिस्तान ने पहले किया था हमला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर गुरुवार को हमला किया था. पाक ने काबुल पर मिसाइल बरसाई थी. अफगानिस्तान ने दावा किया था कि इस अटैक में कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन, इसी के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को वॉर्निंग दे दी थी कि उसको इसका अंजाम भुगतना होगा.

अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान में लक्ष्यों पर हमला करने के बाद अब सैन्य अभियान समाप्त हो गया है. तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है. तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की 3 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया. वहीं, डूरंड लाइन के पार कुनार और हेलमंद प्रांतों में भी पाकिस्तानी चौकियां तबाह कर दी गईं.

पाकिस्तानी सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

रात 10 बजे से शुरू हुई फायरिंग

कुर्रम जिले के जीरो प्वाइंट के पास तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे अफगानिस्तान की ओर से भारी हथियारों से फायरिंग शुरू हुई. उन्होंने कहा कि उन्हें सीमा के कई हिस्सों से भीषण गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है.

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमारा ऑपरेशन आधी रात को खत्म हो गया. अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, कंधार प्रांत के मैवंद जिले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर भी कर दिया.

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान ने चार अलग-अलग जगहों पर हमले किए. पाकिस्तानी सेना ने भी जवाब में भारी गोलीबारी की.

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नारी जिले के डोकलाम क्षेत्र में चश्मदीदों ने बीबीसी को बताया कि तालिबानबलों ने शाम के समय हल्के और भारी हथियारों से पाकिस्तानी इलाकों पर हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ गई.

पाक का रिएक्शन आया सामने

वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि अफगानिस्तान आग और खून से खेल रहा है. उनके अनुसार, अफगान बलों की ओर से नागरिक आबादी पर फायरिंग अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. उन्होंने चेतावनी दी, अफगानिस्तान को भारत की तरह करारा जवाब दिया जाएगा. वो पाकिस्तान की ओर टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत भी नहीं करेगा.

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सीमा पर कई जगहों पर झड़पें हुईं और उन्होंने जोरदार जवाबी कार्रवाई की.

एक पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी ने द गार्जियन को बताया, रात तालिबान बलों ने कई सीमा चौकियों पर फायरिंग शुरू की. हमने सीमा के चार स्थानों पर तोपखाने (आर्टिलरी) से जवाबी कार्रवाई की. पाकिस्तानी सेना ने जवाबी हमलों में तोपखाना (आर्टिलरी), टैंक, और हल्के व भारी हथियारों का इस्तेमाल किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.