Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

रातभर जंग का मैदान बना BHU: छात्र-सुरक्षाकर्मी भिड़ंत में चले ईंट-पत्थर, 3 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा, क्या है नए बवाल की वजह?

26

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से लगातार बवाल की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं. अभी छात्राओं का बवाल खत्म भी नहीं हुआ था कि एक नया बवाल सामने आ गया है. अब बिड़ला हॉस्टल के छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों के बीच बवाल हुआ. छात्रों ने बताया कि बिड़ला हॉस्टल के कुछ छात्र हॉस्टल के मेन गेट पर खड़े होकर बात कर रहे थे कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आपत्तिजनक तरीके से अंदर जाने को कहा. यहीं से दोनों तरफ से बहस शुरू हुई, लेकिन फिर छात्र हॉस्टल में चले गए.

इसके बाद सुरक्षा कर्मी फिर पहुंचे और आपत्तिजनक बातें कहने लगे और दो छात्र, जो उस समय हॉस्टल से बाहर जा रहे थे. उनको डंडे से मार दिया. यहीं से मामला बिगड़ गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया. रात 12 बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने भेलूपुर एसीपी को जानकारी दी कि बिड़ला के छात्रों और सुरक्षा कर्मियों में समस्या पैदा हो गई है. स्थिति खराब हो गई है और तुरंत फोर्स की जरूरत है.

कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर पाया काबू

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद हम लोग फोर्स के साथ मौके पर आए. छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया गया.अभी तक सभी छात्र हॉस्टल में हैं. एसीपी भेलूपुर तीन थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और बड़ी मशक्क़त के बाद स्थिति को काबू में किया गया.फिलहाल कैंपस में शांति है, लेकिन अभी भी पुलिस कैंपस में है और स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है.

छात्रा की मौत के बाद हुआ था बवाल

चीफ प्रॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी पूरे मामले कि जानकारी ले रहे हैं. उसके बाद ही बयान देंगे. हाल ही में BHU कैंपस में एक छात्रा की सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी. इसकी जानकारी जैसे ही साथी छात्रों को मिली. उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया. साथी छात्रों ने इस बात को लेकर आक्रोश जाहिर किया कि अगर प्रशासन की ओर से ठीक टाइम पर एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं मिल जाती तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी.छात्र की पहचान प्राची सिंह के रूप में हुई, जो बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.