Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में दीपावली के दिन पुलिस कंट्रोल रूम को मिलीं 494 कॉल्स, पटाखों और आगजनी से जुड़ी घटनाओं की ... बठिंडा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार झुग्गी में घुसी, सोते हुए पिता-बेटी गंभीर रूप से घायल— बाइक भी क्ष... बठिंडा में पुलिस की गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, मदद करने के बजाय मौके से भागे मुलाजिम— एंबुलेंस कर्मि... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात, पीएयू गेट के पास क्रेटा कार सवार दंपति पर एक्टिवा सवार ने ताबड़तोड़ चल... लुधियाना में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, गिल रोड दाना मंडी के पास झुग्गी में सो रहे 5 साल के बच्चे ... लुधियाना के कैलाश नगर रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दिवाली की रात पटाखों से जलकर लाखों का स... परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास का स्थान बदला, अब 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब में होगा समागम हरियाणा के हांसी जिले के राखीगढ़ी गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे छह दोस्तों की सड़क हादसे... हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर और पैतृक गांव मिर्जापुर में मनाई दीपावली, प्रदेशवास... लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज, 1990 के पहले उपचुनाव की यादें की...

युवाओं को मौका: उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

44

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जल्द ही हायर एजुकेशन में उत्तराखंड की तस्वीर बदलने वाली है. इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन तैयारियों के तहत उत्तराखंड में दो नए विश्वविद्यालय खुलेंगे, जिसके तहत एक स्किल यूनिवर्सिटी खोले जाने की योजना है तो वहीं इसके साथ ही प्रदेश में एक रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी खोलने का भी प्रस्ताव है. प्रदेश में दो नई यूनिवर्सिटी खाेलने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में आएगा.

क्या है योजना

उत्तराखंड में दो नई यूनिवर्सिटी खोलने की योजना पर उत्तराखंड सरकार काम कर रही है. इसको लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक स्किल यानी कौशल आधारित यूनिवर्सिटी खोली जाएगी. तो वहीं दूसरी यूनिवर्सिटी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के छात्रों के लिए खोली जाएगी, जो रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी होगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा.

स्किल यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स

उत्तराखंड में खुलने वाली स्किल यूनिवर्सिटी काे प्रदेश के युवा और सरकार के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है. असल में प्रदेश सरकार की योजना स्किल यूनिवर्सिटी में प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने की है. जानकारी के मुताबिक 25 प्रोफेशनल कोर्सों के साथ स्किल यूनिवर्सिटी शुरू होगी, जिनकी फीस प्राइवेट यूनिवर्सिटी की तुलना में काफी कम होगी. इससे प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा.

उत्तराखंड में कितनी यूनिवर्सिटी

उत्तराखंड बीते कुछ समय से हायर एजुकेशन के लिए भी हब बनकर उभरा है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज खुली हैं. प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार मौजूदा समय में उत्तराखंड में 5 स्टेट यूनिवर्सिटी संचालित हो रही हैं. तो वहीं इनसे संबद्ध 118 महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं. इसी तरह एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी उत्तराखंड में हैं. वहीं प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बात करें तो मौजूदा समय में 26 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 244 प्राइवेट कॉलेज, 21 अशासकीय कॉलेज संचालित हो रहे हैं. इनके अलावा तीन तकनीकी इंस्टीट्यूट और एक आयुर्वेद मेडिकल इंस्टीट्यूट भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.