Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Facebook Video First Experience: फेसबुक खोलने पर अब सीधे दिखेगा फुल-स्क्रीन वीडियो, मेटा ला रहा है न... Shardiya Navratri 2026: झारखंड के इस अनोखे मंदिर में 9 नहीं बल्कि 16 दिनों तक होती है मां दुर्गा की ... Indian Air Force Exercise: तरंग शक्ति-26 में दुनिया भर की वायु सेनाएं ले रही हैं हिस्सा, भारत की एयर... Mandi Himachal Pradesh Tourism: शिमला-मनाली छोड़िए, यामी गौतम के पैतृक गांव 'मंडी' की इन खूबसूरत जगह... राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर सीएम योगी का बड़ा राजनीतिक दावा: बोले- 'यूपी में फिर आ गई 80-20 की लड़ाई... Kainchi Dham News: कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, हनुमान अंश फिल्म के बाद चारधाम की तर्ज पर प्री-... US Iran Tensions 2026: ईरान की धमकियों के बाद अमेरिका में हाई अलर्ट, राजधानी वाशिंगटन डीसी समेत इन श... PM Narendra Modi 25 Years: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई... आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति प्रवेश और धरने का मामला: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ... Dhamtari News: रुद्री थाने के डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़...

धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S24 5G की कीमत, यहां मिल रहा 35000 रुपए सस्ता

28

फेस्टिव सीजन में सेल्स बूस्ट करने के लिए Amazon और Flipkart ने कमर कस ली है, दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को लुभाने के लिए धमाकेदार डील्स ऑफर कर रहे हैं. हम आज Flipkart Sale में से आपके लिए एक ऐसी कमाल की डील ढूंढकर लाए हैं जो आपको पसंद आएगी. Samsung Galaxy S24 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान 35000 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है, अगर आप भी पुराने से नए फोन में अपग्रेड होने का सोच रहे हैं तो ये डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

Samsung Galaxy S24 5G Price in India

सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 74 हजार 999 रुपए में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी सेल में 46 फीसदी छूट के बाद ये फोन 39,999 रुपए में बेचा जा रहा है. इसका मतलब ये है कि ये फोन लॉन्च प्राइस से 35 हजार रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है और आपके पास 46 फीसदी की बचत का बढ़िया मौका है. मुकाबले की बात करें तो इस दाम में ये फोन रियलमी 15 प्रो 5जी, ओप्पो रेनो 14 5जी और वीवो वी60 जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता

अगर आपके पास Flipkart Axis या Flipkart SBI कार्ड है तो आप 5 फीसदी (4000 रुपए तक) की एडिशनल सेविंग कर पाएंगे. अगर आप पुराना फोन देते हैं तो 38900 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा आपको मिलेगा.

Samsung Galaxy S24 5G Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 6.2 इंच फुल एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इस हैंडसेट में बेहतर ब्राइटनेस और क्लैरिटी के लिए विजन बूस्टर तकनीक का इस्तेमाल हुआ है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा सेंसर है. वहीं, फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • बैटरी क्षमता: इस सैमसंग स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.