Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

जबलपुर में शर्मनाक वारदात: दुर्गा जुलूस में महिलाओं से छेड़खानी, विरोध करने वाले युवक को पीट-पीटकर मार डाला

24

संस्कारधानी जबलपुर में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात माढ़ोताल थाना क्षेत्र के आकाश विहार इलाके में हुई, जहां दुर्गा प्रतिमा का जुलूस निकाला जा रहा था. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे. जब करमेता निवासी ईश्वर बंशकार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तलवार, बांका, कुल्हाड़ी और लोहे की पाइप से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी.

बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ रहा

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों में शामिल मनोज गोंटिया और प्रवीण चौधरी ने कहा कि निर्दोष युवक ने सिर्फ महिलाओं की इज्जत बचाने की कोशिश की थी, लेकिन अपराधियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा. सीएसपी बी.एस. गौठरिया ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

इस दर्दनाक घटना से शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होना ऐसी वारदातों की बड़ी वजह है. लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.