Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NIT इंस्टीच्यूट में स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन

8

जालंधर: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NIT इंस्टीट्यूट जालंधर में प्रदेश स्तरीय भव्य और महत्वपूर्ण विषय पर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूरे पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अभिषेक टंडन, DAV यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। इस मौके मंच का संचालन आभास शाकर ने किया।

इस मौके बोलते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज हम सभी बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए जुटे हैं और वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे जहां देश पर आर्थिक बोझ कम होगा वहीं विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। देश में साल भर चुनाव होते रहते हैं, जिससे विकास कार्य ठप्प हो जाते है पर एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास को पंख लगेंगे और देश के संसाधनों और समय की हानि भी बचेगी। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देख रहे है, उसे हम सबको मिल कर साकार करना है और एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को 5 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

इस मौके डॉ. अभिषेक टंडन ने कहा कि वर्तमान में देश में लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसमें कई चुनौतियां सामने आती हैं जोकि वन नेशन वन इलेक्शन आने से समय और पैसा दोनों की बचत करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निरंतर सुधारों की जरूरत है तभी देश का चौमुखी विकास संभव हो सकेगा। भारत जैसे विशाल देश में वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से संसाधनों की बचत होगी और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि देश में लगातार चुनाव होने से हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं और इसके अलावा भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र की सफलता के लिए सामाजिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करना जरूरी है।

कार्यक्रम के समापन पर अभियान के प्रदेश संयोजक सौरभ कपूर ने पंजाब से आए सभी विद्यार्थियों व युवाओं का धन्यवाद किया और पूरे पंजाब में वन नेशन वन इलेक्शन के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी रखी। इस मंच से आज जो जानकारी युवाओं ने हासिल की है उसे धरातल पर चर्चा करें और मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, अभियान के सह संयोजक परमपाल कौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पंकज जुल्का, सूर्या मिश्रा, भरत महाजन, अरमानजोत सिंह, आशु अंबा, डिंपी लुभाना आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.