Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

पंजाब में कार अंदर जिंदा जला युवक, वीडियो देख कांप गया हर कोई

41

बठिंडा-डबवाली नेशनल हाइवे पर उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भयानक हादसे में कार चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय महतेश कुमार नारंग के रूप में हुई है, जो बठिंडा के परसराम नगर का रहने वाला था। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और चालक की लाश बुरी तरह सड़ चुकी हालत में बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से अचानक धुआं निकलने लगा, देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हालांकि राहगीरों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, संभावना जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग की वजह से हुआ हो सकता है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.