Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला की बिगड़ी तबीयत… श्रीनगर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

29

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को शनिवार (4 अक्टूबर) को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 87 साल के फारूक अब्दुल्ला की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से आज उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. पार्टी के एक नेता ने कहा कि’पिछले कुछ दिनों से उनकी (अब्दुल्ला) तबीयत ठीक नहीं थी, हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आज या कल छुट्टी मिलने की संभावना है’.

1937 को श्रीनगर में हुआ जन्म

फारूक अब्दुल्ला का जन्म 21 अक्टूबर 1937 को श्रीनगर में हुआ था. वो जम्मू-कश्मीर के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं. 87 साल की उम्र में भी वो पूरी तरह से राजनीति में सक्रीय हैं और तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की. 1975 में वो इंग्लैंड से भारत लौटे और अपने पिता शेख अब्दुल्लाह की राजनीतिक विरासत संभाला. हालांकि इसमें उनकी ब्रिटिश नागरिकता ने परेशानी खड़ी की लेकिन बाद में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई जिसके बाद वो राजनीति में आए.

1980 में पहली बार सांसद चुने गए

साल 1980 में फारूक अब्दुल्ला पहली बार बतौर सांसद चुने गए. ये किसी भी चुनाव में उनकी पहली जीत थी. इसके बाद अब्दुल्ला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. . साल 1982 में वो पहली बार विधायक बने और इसके बाद पांच बार विधायक रहे. 1982 से 83 तक उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री का भी पदभार संभाला.

1983 में बने मुख्यमंत्री

साल 1983 में फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री चुना गया. इसके बाद वो तीन बार यहां मुख्यमंत्री के पद पर रहे. फरवरी 2009 में वो दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इसी साल उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की. 31 मई 2009 से लेकर मई 2014 तक फारूक केंद्र सरकार में नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर रहे. फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.