Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पंजाब सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए बड़ा कदम, 2 सालों में…

19

पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पहल करते हुए क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) मलेरकोटला पंजाब के ड्राइविंग परिदृश्य को बदल रहा है और सुरक्षा के प्रति जागरूक कुशल ड्राइवरों की एक नई पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रहा है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मलेरकोटला का क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाने की एक अनूठी पहल है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि, इस केंद्र की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि लगभग 2 वर्षों की अवधि में यहां 27,500 ड्राइवरों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया है। मलेरकोटला का ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग और अशोक लीलैंड लिमिटेड के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास के रूप में जून 2023 से निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस केंद्र ने ग्रामीण और शहरी युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करके योग्य वाणिज्यिक वाहन ड्राइवरों की कमी को पूरा किया है और यह भविष्य में भी योग्य ड्राइवर तैयार करने में अपनी सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

ये केंद्र राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उचित ड्राइविंग प्रशिक्षण से जहां सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है वहीं संभावित दुर्घटनाओं में कमी आती है। कुशल प्रशिक्षित ड्राइवरों के साथ, राज्य में ट्रैफिक नियमों के पालन की व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। यह प्रशिक्षण केंद्र ड्राइविंग कौशल को बढ़ाने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और समाज में ड्राइवरों की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.