Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

Jalandhar के नारी निकेतन की काजल बनेगी दुल्हन, बैंड-बाजों के साथ पहुंचेगी बारात

85

जालंधर: शहर का नारी निकेतन एक बार फिर शहनाइयों से गूंज उठेगा । दरअसल, बेटियों की हंसी और चहचहाहट से गूंजते इस संस्थान में रविवार को नारी निकेतन में रहने वाली काजल के हाथों पर संगरूर के उधम सिंह की मेहंदी सजने वाली है।  संगरूर के गांव पट्टी खलील शेरपुर से आए इस रिश्ते ने नारी निकेतन में उत्साह और उल्लास भर दिया है। सुबह 11 बजे बारात का आगमन होगा, जिसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा, माडल टाउन में दोपहर 12 बजे आनंद कारज संपन्न होगा।

बता दें कि इससे पहले नारी निकेतन से 4 साल पहले जसप्रीत नामक लड़की की संगरूर में शादी हुई थी। जसप्रीत ने ही अपने सहेली की बात उधम सिंह के साथ चलाई तो उनके  परिवार को काजल  पसंद आ गई। अब एक दिन बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।  ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी विवाह की रस्में अदा करेंगे और नवविवाहित जोड़े को सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.