सिंगरौली में अधिकारियों का इंतजार करते-करते कुर्सियों पर सो गईं महिला पार्षद, अविश्वास प्रस्ताव अटका
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल लटक गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी के 22 पार्षद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सभी अपना बयान दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
कलेक्टर तबादला, नए कलेक्टर ने कार्यभार नहीं संभाला
पार्षदों को बताया गया कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का तबादला हो चुका है और नए कलेक्टर ने अभी चार्ज नहीं लिया है। ऐसे में बयान दर्ज नहीं हो सके और पार्षदों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
इंतजार करते-करते कुछ महिला पार्षद तो सभागार में ही कुर्सियों पर सो गईं, जो पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बयां कर गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.