Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव...

MP में बच्चे की कॉल पर पुलिस की तत्परता, रात में पहुंचकर बचाई जान

22

सिंगरौली। कभी-कभी बच्चों की मासूमियत बड़े-बड़ों को भी हैरान कर देती है। ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में देखने को मिला। खुटार चौकी के चितरवई कला गांव का 10 साल का बच्चा अपनी मां और बहन से इतना नाराज हुआ कि सीधे 112 डायल कर पुलिस बुला ली।

 बच्चे ने रोते-रोते पुलिसकर्मी से कहा –

“मां और बहन ने मिलकर मुझे मारा है… मैंने सिर्फ 20 रुपए मांगे थे, कुरकुरे खरीदने के लिए।” ये सुनकर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा मुस्कुराए भी और थोड़े चिंतित भी हुए। उन्होंने तुरंत बच्चे की लोकेशन ट्रेस की और टीम के साथ उसके घर पहुंच गए।

लेकिन असली सरप्राइज तब हुआ जब पुलिसवाले बच्चे के लिए कुरकुरे का पैकेट लेकर पहुंचे। बच्चे का चेहरा खिल उठा।

वहीं, माता-पिता को पुलिस ने समझाया –

“बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाएं भी उनके लिए बड़ी होती हैं, गुस्से की जगह प्यार और समझाइश जरूरी है।” 28 सितंबर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं – कुरकुरे से ज्यादा बड़ा तोहफा पुलिस का अपनापन है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.