Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

भाजपा विधायक से पंगा लेने वाले भिंड कलेक्टर का तबादला! MLA समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, फोड़े पटाखें

27

भोपाल : भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से पंगा लेने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का आखिरकार तबादला हो गया है। खास बात यह कि भाजपा विधायक से विवाद के 33 दिन बाद यह फैसला आया। कलेक्टर को अब लोक निर्माण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी तबादले की असल वजह कुछ और बता रहे हैं। लेकिन कलेक्टर के तबादले की जानकारी मिलने के बाद विधायक समर्थकों ने देर रात जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। कुछ भी हो लेकर कलेक्टर के तबादले के बाद विधायक के बंगले पर जश्न होना जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

विधायक समर्थकों में जश्न का माहौल

कलेक्टर के तबादले की जानकारी लगते ही विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के समर्थकों ने देर रात 12 बजे तक आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

क्या था विवाद

मामला खाद संकट से जुड़ा हुआ है। जहां 27 अगस्त 2025 को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह किसानों के साथ कलेक्टर बंगले पर पहुंचे थे। वहां कलेक्टर और विधायक के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद के दौरान भिंड विधायक ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ‘चोर’ कहा। इतना ही नहीं उन्होंने कलेक्टर को मारने के लिए मुक्का भी तान दिया था। वहीं कलेक्टर ने विधायक को सबसे बड़ा चोर कह दिया और चेतावनी दी कि ‘जिले में अवैध रेत नहीं चलने दूंगा।’ दोनों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर के पक्ष में उतरे तो दूसरी ओर बीजेपी आलाकमान ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भोपाल बुलाकर क्लास लगाई।
हालांकि दोनों के बीच विवाद यही नहीं रूका। दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट कराई। विधायक और कलेक्टर के बीच शुरू हुआ विवाद बैठकों से निकलकर शक्ति प्रदर्शन तक पहुंच गया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय में अपने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों ने कलेक्टर के सिर पर साफ़े बांधा और वैदिक मंत्रों के बीच स्वागत करके मंच पर बाकायदा तलवार भेंट की। कलेक्टर ने मयान से तलवार निकालकर लहराया भी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.