Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

बिल्ली के मल से लेकर बंदर की थूक तक… दुनिया की सबसे अजीब कॉफी

29

International Coffee Day 2025: हर साल 01 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे सेलिब्रेट किया जाता है ये दिन कॉफी लवर्स के लिए तो ये दिन खास होता ही है, इसके अलावा ये दिन कॉफी उगाने वाले किसानों और इसके कारोबार से जुड़े लोगों के सम्मान के साथ ही इस बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए भी मनाते हैं. कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जो इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट करने का काम करती है और मेंटली एक्टिव बनाती है. अगर सीमित मात्रा में कॉफी पी जाए तो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आपने एस्प्रेसो, कैप्पुचिनो, लाटे, मोका, और अमेरिकानो जैसे अलग-अलग टेस्ट की कॉफी तो आपने पी ही होगी. कॉफी के कई अजीबोगरीब टाइप भी होते हैं.

कोपी लुवाक (बिल्ली के मल से बनी कॉफी)

सबसे अजीब कॉफी की बात करें तो इसका नाम है कोपी लुवाक. इसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी भी कहा जाता है. कॉफी बीन्स को हार्वेस्टिंग के बाद सिवेट प्रजाति की बिल्ली को फीड किया जाता है और जब डाइजेशन कंप्लीट होने के बाद कॉफी बीन्स मल के साथ बाहर निकलते हैं तो क्लीन करने के बाद कॉफी को तैयार किया जाता है.

मंकी स्पिट कॉफी

बिल्ली के मल वाली कॉफी के अलावा दूसरी अजीब कॉफी की बात करें तो ये मंकी स्पिट (थूक) से प्रोसेस की जाती है. फॉर्मोसन मकाक बंदर कॉफी बीन्स को खाते हैं और फिर इन बीजों को थूक देते हैं, फिर इसे इकट्ठा करके प्रोसेस किया जाता है. ये कॉफी इसलिए खास मानी जाती है कि इसका टेस्ट में बदलाव आ जाता है.

एग कॉफी

कॉफी का एक और अजीब टाइप है (एग कॉफी). ट्रेडिशनली ट्रुंग नाम से जानी जाने वाली कॉफी वियतनाम में बनती है. दरअसल इसे अंडे के साथ बनाया जाता था. जब दूध नहीं मिलता था तो इंडे का यूज उसकी जगह किया जाता था. अब मिल्क और एग को मिलाकर कॉफी तैयार की जाती है, जिसका टेक्सचर क्रीमी होता है.

नाइट्रो ब्रू कॉफी

जैसा की इस कॉफी का नाम है ठीक उसी तरह से इसमें एक खास सब्सिट्यूड होते हैं जिसका नाम है नाइट्रेजन, इससे ही इसमें एक क्रीमी, थिक और वाइब्रेंट टेस्ट आता है और इसे बीयर जैसे फोम मिलता है. कॉफी के शौकीन हैं तो क्या आप ये कॉफी टेस्ट करना चाहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.