Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

कानून-व्यवस्था या रील्स? मोबाइल में उलझे पुलिसकर्मी, हाईकोर्ट ने ली क्लास

36

आम आदमी को छोड़िए साहब अब पुलिसकर्मी भी मोबाइल की लत का शिकार हो रहे हैं. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे लेकर राज्य पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर गंभीर चिंता जताई है.

कोर्ट ने कहा कि यदि पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय मोबाइल या सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं तो यह न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि सुरक्षा और सतर्कता पर भी सीधा असर डालता है. हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस पर स्पष्ट नीति बनाई जाए। खासकर गार्ड ड्यूटी, कोर्ट ड्यूटी और वीआईपी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान निजी मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह नियंत्रण हो.

कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को दिया सुझाव

कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, जिससे जवानों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल उपयोग के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके. साथ ही, गाइडलाइन में यह प्रावधान किया जाए कि आपात स्थितियों को छोड़कर ड्यूटी के दौरान मोबाइल का निजी उपयोग प्रतिबंधित हो. हाल ही में पुलिसकर्मियों द्वारा रील बनाने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से विभाग भी परेशान बताया गया.

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

इधर, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने हाईकोर्ट के आदेश पर कहा कि सोशल मीडिया आज समाज और अपराध दोनों पर गहरा असर डाल रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बार-बार निर्देशित किया जाता है कि वे ड्यूटी के समय सोशल मीडिया का उपयोग न करें और ऐसी कोई सामग्री न डालें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो. कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाती है.

पुलिसकर्मियों को रील्स बनाने की आदत पड़ी

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा यह भी माना कि कुछ पुलिसकर्मियों को मोबाइल और रील्स बनाने की आदत पड़ जाती है, जिससे वे शारीरिक रूप से मौजूद होते हुए भी मानसिक रूप से ड्यूटी से भटक जाते हैं. इसलिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि अनावश्यक सोशल मीडिया उपयोग से बचें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.