उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू हो गया है. इस भव्य आयोजन में देश भर से लोग आ रहे हैं और हॉल दर्शकों से खचाखच भरा गया है. हॉल में दर्शकों को खादी फैशन शो का बेसब्री से इंतज़ार था.
जैसे ही रोशनी जली और संगीत गूंजा, सबकी निगाहें रैंप की ओर टिकी रह गईं. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे दिन आयोजित ‘री-स्पन: द खादी एडिट’ ने उत्तर प्रदेश की कपड़ा विरासत को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.