Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

दिल्ली से जम्मू जा रही बस में जबरदस्त हंगामा, जमकर हुई धक्का-मुक्की

40

होशियारपुर : होशियारपुर के रामगढ़िया चौक पर दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस में पैसे चोरी को लेकर हंगामा हो गया। दिल्ली से भेजे गए चार बैग में से एक बैग गायब होने की शिकायत बस में सवार पुनीत सूद ने की। पुनीत सूद बस से पैसे लेने पहुंचा था और जब उसे एक बैग नहीं मिला, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार बस में सवार अन्य यात्रियों ने पुनीत से स्थिति पूछी, तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भेजे गए चार बैग में से अब एक गायब हो गया है। इसी को लेकर यात्रियों और बस कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

जानकारी के मुताबिक जो शख्स सुबह होशियारपुर पैसे लेने पहुंचा था वह व्यक्ति हवाले का काम करता है और कई मामलों में इस पर कैसे चल रहे हैं। वहीं अगर पुलिस की बात करें तो पुलिस के साथ कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई है पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.