Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

BSNL के 4 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा फायदा

19

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा के आधार पर कई शानदार प्लान ऑफर करता है. यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो यहां हम आपको 4 ऐसे रिचार्ज प्लान बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. इन प्लान में रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. खास बात यह है कि यूजर्स अपनी जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से इनमें से सही विकल्प चुन सकते हैं.

BSNL ₹225 का प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जिन्हें रोजाना एक निश्चित मात्रा में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की जरूरत होती है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 2.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में आपको 30 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल और एसटीडी) और प्रतिदिन 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं.

BSNL ₹247 का प्लान

इस प्लान के साथ भी आपको 30 दिनों की वैधता मिलती है. इस प्लान में पूरे महीने के लिए 50GB डेटा मिलता है, जिसे आप अपनी मर्जी से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी कि आपको हर दिन के हिसाब से नहीं बल्कि पूरे महीने के लिए डेटा मिलता है. जिसे आप चाहते तो एक दिन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा प्लान में 30 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS जैसे फायदे भी मिलते हैं. इसके अलावा प्लान में ₹10 का टॉकटाइम बैलेंस, BSNL ट्यून्स और Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विस का एक्सेस जैसे फायदे भी हैं.

BSNL ₹147 का प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे उपयुक्त है, जो कम डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की तलाश में हैं. प्लान में आपको 30 दिनों के लिए कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं. यह प्लान आपकी सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए बढ़िया प्लान है.

BSNL ₹198 का डेटा वाउचर

यह एक विशेष डेटा-केंद्रित प्लान है और इसमें कॉलिंग या SMS के लाभ शामिल नहीं हैं. इस प्लान में आपको कुल 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. लेकिन इस प्लान में कोई वॉयस कॉल या SMS लाभ नहीं है. प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.