Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

घर खरीदारों से ठगी मामले में मुंबई समेत 3 शहरों के 12 जगहों पर रेड, CBI ने जब्त किए ढेरों दस्तावेज

23

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से बड़े बिल्डर्स और बैंकों की मिलीभगत से हजारों घर खरीदारों से ठगी के मामले में कई शहरों में छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी मुंबई के अलावा कोलकाता और बेंगलुरु में की जा रही है. सीबीआई ने खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने के मामले में 6 केस भी दर्ज किए और 3 शहरों में 12 जगहों पर छापेमारी डाली.

जांच एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई का मकसद बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों (बैंकों) के अधिकारियों के बीच हुई सांठगांठ की जांच करना है.मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में जिन 6 बिल्डर्स के यहां सीबीआई की छापेमारी हो रही है, उसमें बेंगलुरु में रजिस्टर्ड 3 कंपनी (इथाका एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, एलजीसीएल अर्बन होम्स (इंडिया) और ओजोन अर्बाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) शामिल है. इसके अलावा मुंबई में रजिस्टर्ड कंपनी शश्वती रियल्टी प्राइवेट लिमिटे़ड (प्रोजेक्ट बेंगलुरु में), कोलकाता में रजिस्टर्ड एमकेएचएस हाउसिंग एलएलपी और मुंबई की एक्मे रियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.