Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संविधान से ऊपर हैं BJP नेता? गरबा पंडाल के लिए कटवा दिए पेड़, नोटिस को इग्नोर कर की मनमानी!

22

रतलाम: नवरात्रि शुरू होने से पहले दीनदयाल नगर में गरबा पंडाल के लिए पेड़ों को काटने का मामला सामने आया। पूर्व मंडल अध्यक्ष और बीजेपी नेता कृष्णा सोनी ने नगर निगम का नोटिस लेने से इंकार कर दिया, जिसके कारण निगम अमला किसी कार्रवाई में विफल रहा। नगर निगम के अनुसार शहर की अधिकांश कॉलोनियों में पेड़ काटने या छंटाई के नाम पर बड़ी डालियों को काटना आम बात बन गई है। मंगलमूर्ति कॉलोनी में शुक्रवार को शीशम, जामफल, जामुन, गुलाब और नागचंपा के पेड़ छंटाई के नाम पर काट दिए गए। काटी गई लकड़ियां भरत कुमावत के घर से बरामद की गई।

नोटिस और नियम
इससे पहले उपायुक्त शशी कुमार गडपाले ने पार्षद पति कृष्णा सोनी सहित अन्य को नोटिस जारी किए थे और जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया था। इसके बाद वृक्ष संरक्षण अधिनियम 2001 और नियम 2002 की धारा 3 के तहत नोटिस जारी किया गया।

नेता की सफाई
कृष्णा सोनी ने कहा, “मैं संविधान में भरोसा करता हूं। मेरी पत्नी पार्षद है और उनके कार्य में मैं हस्तक्षेप नहीं करता। फोन आया था तो निगम कर्मचारी को पेड़ की डाली छंटाई करने को कहा। कर्मचारी ने पेड़ काटा तो मेरी क्या गलती है। नोटिस नहीं लिया और न लूंगा। जो दंड लगेगा निगम लगा सकता है।” नगर निगम के आयुक्त अनिल भाना ने कहा, “नोटिस जारी किए थे। जवाब आया या नहीं फिलहाल याद नहीं है। जवाब नहीं आया होगा तो पुनः स्मरण पत्र भेजा जाएगा। अन्य जगहों पर अगर कोई पेड़ काटे गए हैं तो नियम अनुसार नोटिस जारी किया जाएगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.