Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...

Jalandhar के गुरुद्वारा साहिब के बाहर बड़ी घटना, कैमरे में कैद हुआ सब…

30

जालंधर: शहर के सोढ़ल रोड स्थित मोहल्ला कोट बाबा दीप सिंह में बीती रात दो भाइयों पर शरारती तत्वों ने बेरहमी से हमला कर दिया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जसविंदर सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह और अमरिक सिंह पर आरोपियों नाना, सागर, गोल्डी, काला और आत्मा सिंह ने हमला किया। यह पूरी घटना पास के गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने पहले सुरिंदर सिंह पर कड़े और अन्य सामान से वार किया। जब उसका भाई अमरिक सिंह बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सुरिंदर सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह इस समय जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है, हालांकि उसे ठीक होने में समय लगेगा।

उक्त घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और इसे मुख्य सबूत मानते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.