Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है दिवाली गिफ्ट, सैलरी में हो सकता है जबरदस्त इजाफा

32

जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट मिलने वाला है. खबर है कि सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसान महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है. जिसके बाद कुल महंगाई भत्ता 58 फीसदी हो जाएगा. ये लगातार दूसरा मौका होगा, जब महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया जाएगा. इस फैसले से 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 66 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. आपको बता दें कि जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग शुरू होगा. जिसके बाद महंगाई भत्ते का पूरा डायनामिक्स चेंज हो जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते को लेकर किस तरह का अपडेट सामने आया है.

क्या है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के प्रभाव को प्रबंधित करने में मदद के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त धन है. चूँकि दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए डीए यह सुनिश्चित करता है कि वेतन और पेंशन का मूल्य कम न हो. डीए रेट का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का उपयोग करके की जाती है, जो जीवन-यापन की लागत में बदलाव को मापता है. इस इंडेक्स से महंगाई भत्ते को जोड़कर सरकार यह सुनिश्चित करती है कि वृद्धि उचित हो और बाजार में वास्तविक मूल्य गतिविधियों पर आधारित हो.

क्या हो गई महंगाई भत्ते की आधिकारिक पुष्टि?

श्रम ब्यूरो ने हाल ही में जून 2025 के लिए CPI-IW आंकड़े जारी किए हैं, जो मई से एक अंक बढ़कर 145.0 पर पहुंच गए हैं. इसके आधार पर, महंगाई भत्ता (DA) 58 फीसदी पर पहुंच गया है, जो पिछले 55 फीसदी से 3 फीसदी अधिक है. महंगाई भत्ता 1 जुलाई से प्रभावी होगा. इसे कैबिनेट से सितंबर में मंजूरी मिलने की उम्मीद की जा रही है. जिसके बाद भुगतान 1 अक्टूबर को किया जाएगा. जिसमें जुलाई और अगस्त का एरियर भी शामिल होगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को उनके अक्टूबर के वेतन में रिवाइज्ड DA मिलेगा, साथ ही पिछले तीन महीनों के बकाया का एकमुश्त भुगतान भी किया जाएगा.

जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग

7वां वेतन आयोग इस डीए हाइक के साथ खत्म हो जाएगा. इसका मतलब है कि जो जुलाई के लिए डीए हाइक होगा वो 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी होगा. उसके बाद जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होगा. उसके बाद डीए बढ़ोतरी का पूरा डायनामिक्स बदल जाएगा. इसकी तैयारी काफी महीनों से चल रही है. जानकारों की मानें तो 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा होगा. पे स्केल भी बढ़ेगा. जानकारों की मानें तो नए वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 30 से 34 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.