Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

EVM हैकिंग पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान वायरल, केजरीवाल बोले-ये क्या कह रही हैं

31

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं. वो चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी की तरफ से EVM हैक को लेकर उठाए गए सवालों पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने जो जवाब दिया वो अब वायरल हो गया है. साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता के बयान को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ये क्या कह रही हैं.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप ईवीएम हैक कर लेती हैं? ईवीएम हैक करने की वजह से ही बीजेपी-एबीवीपी जीत रही है. चुनाव आयोग हर जगह आपके साथ है इसीलिए आप जीत हासिल कर रहे हैं. इस सवाल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा, 70 साल से वो ईवीएम हैक कर रहे थे, तो कुछ नहीं हो रहा था. हमने कर लिया तो बुरा लग गया. यह सही है मामला.

EVM को लेकर दिया बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मतलब वो अगर जीते तो जनता का आदेश और हम जीत गए तो ईवीएम हैक. यह फॉर्मूला कौन सी किताब में लिखा है? राहुल गांधी ने यह पढ़ाई कहां से की है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने के अलावा राहुल गांधी को और कुछ आता है.

राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी के खिलाफ GEN-Z आवाज उठाएंगे. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा, अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में पता चल गया कि GEN-Z किसके साथ हैं.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने लगातार देश को लूटा. साथ ही उन्होंने कहा, देश की जनता मोदी जी के साथ है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, केजरीवाल सिर्फ मीडिया में दिखते हैं.

सीएम रेखा गुप्ता के ईवीएम को लेकर दिए इस बयान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं.

वोट चोरी पर राहुल का हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोटचोरी पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने पहले वोट चोरी को लेकर एटम बम गिराने की बात की. इसी के बाद अब उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि वो वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम गिराएंगे. हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट कटने का आरोप लगाया. राहुल गांधी का आरोप है कि साजिश के तहत ऑनलाइन वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं. इसमें वो लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं, जो सामान्य दशा में विपक्ष को वोट देते आए हैं.

इसी के साथ कांग्रेस इससे पहले लगातार ईवीएम को लेकर निशाना साधती रही है और इसके हैक होना का दावा करती रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.