Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

लुधियाना में सैंट्रल GST की Raid, करोड़ों की बोगस बिलिंग का मामला आया सामने

18

लुधियाना: सैंट्रल जी.एस.टी. विभाग के प्रीवेंटिव विंग ने महानगर की एक कम्पनी में छापामारी की। इस दौरान करोड़ों रुपए की बोगस बिलिंग का मामला सामने आया है। करीब 2 दर्जन अधिकारियों ने कम्पनी के सारे दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक कितने की कर चोरी है, के सही आंकड़े की सरकारी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से पता चला है कि यह मामला करोड़ों में जाएगा। पता चला कि विभाग ने यह कार्रवाई किसी शिकायत के आधार पर की है। शिकायतकर्त्ता ने विभाग को विस्तार के साथ सारे फर्जी बिल के दस्तावेज सौंपे है। वहीं आज की सैंट्रल जी.एस.टी. की छापामारी को लेकर तमाम फर्नेस इंडस्ट्री में रोष उत्पन्न हो गया है।

इस संबंध में इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन का कहना है कि हमें कैसे मालूम होगा कि जिससे माल खरीदा गया है और जिसको माल बेचा है, ने विभाग को जी.एस.टी. जमा करवाया है या नहीं। लेकिन हम जिससे माल खरीदते हैं, उसे पूरा जी.एस.टी. अदा करते हैं। इसके बावजूद विभाग पीछे वाली पार्टी और आगे वाली पार्टी को पकड़ने की बजाय हम जैसे टैक्स भरने वाली कम्पनियों को ही दोबारा पकड़ने आ जाती है।

सरकार से अपील है कि स्क्रैप पर 18 प्रतिशत की बजाय 5 फीसदी जी.एस.टी. कर दे। इससे कोई पार्टी टैक्स चोरी नहीं कर पाएगी। इस सबंध में कई बार सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.