Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

सेक्स टेप विवाद में फंसे पूर्व BJYM नेता ने मोहल्ले में मचाया गदर! Video फैलाने की आशंका में महिलाओं को सड़क पर घसीट-घसीट पीटा!

40

भोपाल: भोपाल में सेक्स टेप प्रकरण में पार्टी से बर्खास्त किए गए भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब आरोप है कि बर्खास्तगी के बाद निशोदे ने वीडियो को फैलाने की आशंका में अपने ही पड़ोसियों से जमकर मारपीट की है।

घटना रविवार शाहपुरा थाना क्षेत्र की 12 नंबर मल्टी की बताई जा रही है, जहां पर जीत निशोदे ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर लोगों से मारपीट की।  जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि महिलाओं को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा गया और घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई।

इस घटना के बाद  मोहल्ले में भय और तनाव का माहौल है। चश्मदीदों के अनुसार, हमला पूर्व नियोजित था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मेडिकल जांच कराए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। जिससे लोगों में न्याय को लेकर रोष है। पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग बार-बार मामले की सुनवाई और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.