Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

‘औरंगजेब कुशल प्रशासक’- सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलपति के बयान पर बवाल, ABVP ने किया हंगामा

37

राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. एबीवीपी के छात्रों ने कुलपति डॉ. सुनीता मिश्रा के विवादित बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. एक सेमिनार के दौरान कुलपति ने औंरगजेब को कुशल प्रबंधक बताया था, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया.

छात्रों का कहना है कि यह बयान मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासनिक भवन का शीशा तोड़ दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की.

छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि कुलपति डॉ. सुनीता मिश्रा को तत्काल बर्खास्त किया जाए. यही नहीं, कुछ छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति पर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सुनीता मिश्रा का पुतला भी फूंक दिया. साथ ही जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी औपचारिक प्रतिक्रिया

पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है. यह मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्र इसे क्षेत्रीय अस्मिता और मेवाड़ की संस्कृति का अपमान मान रहे हैं. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों का सामाजिक असर कितना बड़ा हो सकता है और ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही कितनी जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.