Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के दुकानदारों के लिए सख्ती, हो गया बड़ा ऐलान, पढ़ें…

11

खरड़: पंजाब में त्योहारों से पहले दुकानदारों के लिए जरूरी खबर है। दअसल, खरड़ क्षेत्र में अब नकली मिठाइयां, खोया, दूध, पनीर बेचने वालों की खैर नहीं, क्योंकि खरड़ डेवलपमेंट चेक ग्रुप ने ऐलान किया है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 15 सितंबर से शहर में छापामारी अभियान शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में बातचीत करते हुए खरड़ डेवलपमेंट चेक ग्रुप के चेयरमैन रूपिंदर सिंह ब्राड़ ने कहा कि भले ही यह स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी बनती है कि वह त्योहारों के दिनों में नकली मिठाइयां बनाने वाले दुकानदारों की जांच करे, लेकिन विभाग सिर्फ दफ्तरों तक ही सीमित होकर रह गया है और फील्ड में काम नहीं करता। इसी वजह से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब खरड़ डेवलपमेंट चेक ग्रुप ने यह जिम्मेदारी उठाई है।

इस अभियान में हल्का श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। ब्राड़ ने कहा कि त्योहारों के दिनों में दुकानदार दो महीने पहले ही मिठाइयां बनाकर कोल्ड स्टोरों में रख देते हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर यशपाल बांसल (प्रधान), प्रभावजोत सिंह खालसा (सीनियर मीत प्रधान), हरमनप्रीत सिंह (जनरल सचिव), अमरीक सिंह सैनी (अबरामां मीत प्रधान), मास्टर जगजीत सिंह (खजांची), जसवंत सिंह सैनी (सलाहकार), कुलजीत सिंह (सलाहकार), दीपइंदर सिंह भोला, श्याम लाल शर्मा और नारायण शर्मा भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.