Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पीएम के दौरे पर तेजस्वी यादव ने किस मंत्री को बरखास्त करने की मांग की, पूछा- क्या मंत्री के खिलाफ FIR होगी?

10

बिहार में सियासी हलचल तेज है. इस बीच आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मंत्री जिबेश मिश्रा पर आरोप लगाए. तेजस्वी यादव ने कहा, आपके सामने बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिबेश मिश्रा की करतूतों को पेश करना चाहता हूं. वो एक फर्जी ड्रग मामले में भी दोषी पाए गए हैं.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, मंत्री रहते हुए उन्होंने एक गंभीर अपराध किया है, जिसका वीडियो मैं आपके सामने पेश कर रहा हूं. जब मंत्री जी अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर थे, तो एक पिछड़े समुदाय से आने वाले पत्रकार ने उनसे सड़कों के बारे में सवाल पूछा. सवाल पूछे जाने पर मंत्री जी ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की.

पीएम के दौरे पर क्या मांग की?

इस वीडियो को दिखाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में पूरी तरह अराजकता है. क्या इस सीएम को पता है कि मंत्री को फर्जी ड्रग मामले में दोषी ठहराया गया है? पीएम आज यहां आ रहे हैं. क्या इस पत्रकार की मां नहीं है? क्या उसे न्याय मिलेगा?. आप (पीएम) अपने बारे में बोलेंगे, लेकिन क्या आप इस पत्रकार को न्याय दिलाएंगे और मंत्री को बर्खास्त करेंगे? क्या मंत्री के खिलाफ एफआईआर होगी? क्या उन्हें सजा मिलेगी? तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा, सरकार और सरकार में बैठे लोग सब अपराधी हैं. सम्राट और विजय अपराधी हो गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा, सिर्फ एफआईआर नहीं बल्कि कार्यवाही हो.

पीएम के दौरे पर पूछे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की यात्रा करेंगे. इस दौरान वो राज्य को कई बड़ी सौगात दे सकते हैं. पीएम के दौरे के मौके पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर के कहा, पीएम मोदी, आज पूर्णिया में जुमलों की बारिश करने से पूर्व कृपया अपने सभा स्थल से 2-3 किलोमीटर के दायरे में अवस्थित जर्जर ग्रामीण सड़क, स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र और महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी-पलायन से परेशान महिलाओं और युवाओं की जनसमस्या आपको जाननी चाहिए. पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति कल आपने जरूर ही देखी होगी.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, आपकी एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है. आप बिहार में कई रैलियां कर चुके हैं. हजारों करोड़ की इतनी बड़ी धनराशि से तो बिहार के स्कूलों की चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए स्कूल में अलग से शौचालय का निर्माण हो सकता था.

“ऐसे ही झूठ और जुमले बेचने आ रहे हैं”

तेजस्वी यादव ने पीएम के पुराने वादे याद दिलाते हुए कहा, पीएम, क्या आपको याद है आपने 11.5 वर्ष पूर्व इसी पूर्णिया जिला से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था? क्या हुआ आपकी उस जुबान का? क्या आप फिर चुनाव पूर्व बिहारवासियों को ऐसे ही झूठ और जुमले बेचने आ रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, आप 11 वर्षों की अपनी केंद्र और 20 सालों की NDA सरकार की विफलताएं देख जोर-जोर से जंगलराज-जंगलराज कहिए ताकि आपकी असफलताएं और जनहित के मुद्दे इस काल्पनिक शोर में दब जाएं. लेकिन बिहार और बिहारवासी आपके बनावटीपन से अब अच्छे से अवगत हो चुके हैं इसलिए बिहार में अब फिर झूठ नहीं चलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.