Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ... रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जे... शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का ... पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तर... भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अहिल्यानगर में कंटेनर के ब्रेक फेल, 9 गाड़ियों को कुचला… देखें CCTV फुटेज

47

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां शनिवार देर रात एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया. इस दौरान कंटेनर ने एक बाद एक करीब 9 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं, लेकिन कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान है.

अहिल्यानगर जिले के नगरसंभाजीनगर हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. हरियाणा नंबर का कंटेनर का ब्रेक फेल हो जाने से उसने करीब नौ गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना रात करीब 11 बजे एसपी ऑफिस के पास हुई. जानकारी के अनुसार, कंटेनर संभाजीनगर से पुणे की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया. इसके चलते एसपी ऑफिस के पास सड़क किनारे एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी.

टला बड़ा हादसा

दरअसल, यह गाड़ियों उन लोगों की थी, जो कि खाना खाने के लिए होटल में गए हुए थे. लोग होटल के अंदर थे. इसी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी. हालांकि, इस दौरान कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. हादसे के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. अचानक हुई इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया था.

कंटेनर की टक्कर में 9 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खाली कराया. इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, लेकिन करीब 9 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. शुरुआती में पता चला कि कंटेनर का ब्रेक फैल हो गया था. इसी के चलते ड्राइवर पर काबू नहीं कर पाया और वह गाड़ियों से टकराता चला गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.