Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक...

दमोह रेलवे स्टेशन पर खानाबदोशों में हुआ विवाद, एक दूसरे पर लाठी पत्थरों से किया हमला

29

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्टेशन के बाहर रहने वाले खानाबदोश समुदाय के लोगों में विवाद हो गया और इस विवाद के चलते एक दूसरे पर लाठी एवं पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना के बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को जीआरपी द्वारा स्टेशन से बाहर किए जाने की कारर्वाई की गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात इन खानाबदोश समुदाय के कुछ पुरुषों ने शराब पीने के बाद आपस में विवाद शुरू कर दिया। विवाद में दोनों पक्षों पर लाठी और पत्थरो का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे एक व्यक्ति के सिर में चोट भी आई।

लगभग यह क्रम आध घंटे तक खुलेआम चलता रहा और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करते रहे। घटना के समय स्टेशन पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहीं दूसरी ओर इस दौरान उपस्थित किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाने के उपरांत उसे वायरल कर दिया।

जब तक पुलिस पहुंची वो भाग गए

उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर जहां जीआरपी पुलिस की चौकी है और वहां पर जवान भी तैनात है। इसके अलावा आर पी एफ का पुलिस थाना भी बना हुआ है जिसमें पूरा स्टाफ रहता है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस द्वारा भी एक आरक्षक की स्थाई ड्यूटी स्टेशन पर लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार का घटनाक्रम लगभग आधे घंटे तक खुलेआम चलता रहा। जब तक वहां पुलिस पहुंचती दोनों ही पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी के द्वारा भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.