Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लखनऊ में टेकऑफ के दौरान टला बड़ा विमान हादसा: डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार, इंडिगो के कैप्टन ने ऐसे बचाई सभी की जान

16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया. यहां से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E-XXXX हादसे का शिकार होने से बच गया. प्लेन में समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे. टेकऑफ से ठीक पहले विमान हवा में उड़ान भरने में नाकाम रहा.

विमान के कैप्टन की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते फ्लाइट को रनवे के अंतिम छोर से ठीक पहले रोक लिया गया, जिससे एक भयानक दुर्घटना को रोका जा सका. इस फ्लाइट में 151 यात्रियों में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव, पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे और सपा नेता सूरज सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां भी सवार थीं. घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब लखनऊ से दिल्ली रवाना होने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट रनवे पर तेज रफ्तार भर रही थी.

एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो फ्लाइट सुबह 11 बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंची थी. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के रफ्तार भरते ही असमान्य सी आवाज सुनाई दी. फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिसके चलते उसे हवा में उठाने की स्थिति नहीं बन सकी.

सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट बताकर फ्लाइट को चेंज करना पड़ा. विमान ने पर्याप्त स्पीड हासिल कर ली थी और टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन अचानक विमान ऊपर की ओर नहीं उठा. संभावित रूप से तकनीकी खराबी या इंजन की समस्या के कारण यह सब हुआ. कैप्टन ने तुरंत ब्रेक लगाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक लिया, जो अंतिम सीमा से महज कुछ मीटर पहले रुक गया.

‘कैप्टन ने बहादुरी से सब हैंडल किया’

यात्रियों ने बताया- उस पल पूरे विमान में सनसनी फैल गई थी, लेकिन क्रू मेंबर्स ने शांत रहकर सभी को सुरक्षित उतारा. डिंपल यादव पार्टी के महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में दिल्ली जा रही थीं. उनके साथ पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह भी थे, जो सपा के सक्रिय नेता हैं. सूरज सिंह ने बताया- विमान रुका तो लगा कि अब क्या होगा. लेकिन कैप्टन साहब ने इतनी बहादुरी से हैंडल किया कि कोई घायल भी नहीं हुआ.

क्या कहा इंडिगो एयरलाइंस ने?

लखनऊ एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया- घटना के तुरंत बाद रनवे को चेक किया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किए गए. इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा- हमारी प्राथमिकता हमेशा यात्री सुरक्षा रहती है. कैप्टन की त्वरित कार्रवाई ने किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया. प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है. कंपनी ने जांच के आदेश भी दिए हैं, जिसमें तकनीकी खराबी की पड़ताल शामिल है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.