Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड... गोवर्धन पूजा 2026 पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए सही तिथि, पूजा का समय और अन्नकूट का महत्व शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक टूटा और निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला— बैंकिंग शेयरो... दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 4... दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ ... दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर ला... पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी

बस 48 घंटे…. वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही, लैंडस्लाइड के बाद बंद कर दिया गया था मार्ग

34

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पिछले 17 दिनों से बंद पड़ी है. लेकिन अब श्रद्धालु एक बार फिर माता के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे. 14 सितंबर से फिर से यात्रा शुरू होने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद भक्तों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें माता रानी के दर्शन का अवसर मिल सकेगा.

26 अगस्त को भारी बारिश के चलते त्रिकुटा पहाड़ियों पर बड़ा भूस्खलन हुआ था. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया था. तभी से यह मार्ग पूरी तरह बंद है. इस वजह से हजारों श्रद्धालु कटरा में अटके हुए हैं और यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई भक्तों का कहना है कि वे तभी अपने घर लौटेंगे जब माता के दर्शन कर पाएंगे.

कटरा के होटलों में सन्नाटा

यात्रा बंद होने से सिर्फ श्रद्धालु ही प्रभावित नहीं हुए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर भी गहरा असर पड़ा है. कटरा में स्थित होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों में सन्नाटा पसरा हुआ है. रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले छोटे व्यापारी, पुजारी और दुकानदार भी आमदनी से वंचित हैं. इतना ही नहीं, घोड़े-खच्चर चलाने वाले, पिट्ठू और पालकी ढोने वाले मजदूर भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. उनका कहना है कि यात्रा मार्ग बंद होने से उनकी आमदनी पूरी तरह रुक गई है और अब परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम तौर पर यहां हर मौसम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और आसपास का इलाका हमेशा चहल-पहल से भरा रहता है. लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं. फिलहाल भक्त और स्थानीय लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम और हालात जल्द ही अनुकूल होंगे और मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी. सबकी एक ही प्रार्थना है, जल्द से जल्द माता रानी के दर्शन का मार्ग खुल जाए और कटरा की रौनक वापस लौट आए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.