भोपाल। मध्य प्रदेश में 12वीं परीक्षा में फर्स्ट आने वाले 7832 विद्यार्थियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज स्कूटर का तोहफा दिया। भोपाल में हो रहे कार्यक्रम में उस्थित विद्यार्थियों को वाहन प्रदान किए गए। प्रदेश में बाकी विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में स्कूटर खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की गई।
मध्य प्रदेश सरकार की निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत पेट्रोल स्कूटर लेने के लिए 90 हजार और ई-स्कूटर लेने के लिए 1 लाख 20 हजार की राशि प्रदान की जाती हैं। भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सैनिटेशन और हाईजीन के लिए 61 करोड़ की राशि प्रदान की गई। 20 लाख से अधिक छात्र छात्राओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर हुई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.