Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

अब पंजाब पुलिस करेगी बाढ़ पीड़ितों की मदद, SSP ने लिया बड़ा फैसला

25

फिरोजपुर: फिरोजपुर ने बाढ़ को बुरी तरह अपनी गिरफ्त में लिया है और बड़ी संख्या में लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जहां आम लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, वहीं अब पंजाब पुलिस ने भी उनकी सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

फिरोज़पुर के SSP भूपिंदर सिंह से एक बाढ़ पीड़ित ने गुहार लगाई थी कि उसका घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और टूटी हुई छत पर तिरपाल डालकर पूरा परिवार रहने को मजबूर है। इसके बाद SSP  खुद नाव पर सवार होकर उसके घर पहुंचे और पीड़ित की समस्या जानी। SSP ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि कल से ही उसके घर का निर्माण शुरू हो जाएगा और सुबह से ही सामग्री पहुंच जाएगी। कुछ ही दिनों में उसका घर फिर से खड़ा कर दिया जाएगा।

SSP ने कहा कि न्यू गड्डी राजोके गांव पूरी तरह से बाढ़ से तबाह हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चाहे क़ानून-व्यवस्था की बात हो, बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर का इंतज़ाम करना हो या ज़रूरी सामान पहुंचाना, पंजाब पुलिस के अधिकारी पूरी लगन से काम कर रहे हैं। एसएसपी ने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि ज़्यादा से ज़्यादा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाए क्योंकि इस त्रासदी से निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एक-दूसरे की मदद से ही बाढ़ पीड़ितों को वास्तविक राहत पहुँचाई जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.