Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

18

मध्य प्रदेश के रीवा के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने गले और छाती तक फैली करीब एक किलो वजनी थायरॉयड ग्रंथि का सफल ऑपरेशन किया है. बिछिया निवासी 16 वर्षीय साहिल खान का लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. जन्मजात थायरॉयड की समस्या धीरे-धीरे इतनी विकराल हो गई कि उसके थायरॉयड ग्रंथि का वजन लगभग 1 किलो तक पहुंच गया. इस बीमारी ने न केवल उसके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया, बल्कि मानसिक रूप से भी वह बेहद परेशान रहने लगा.

साहिल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसके इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए. बड़े-बड़े अस्पतालों के चक्कर काटे गए, डॉक्टरों से राय ली गई, लेकिन कहीं भी ठोस समाधान नहीं मिल सका. परिवार के पास आयुष्मान कार्ड जरूर था, फिर भी इलाज की प्रक्रिया इतनी जटिल और लंबी थी कि परिवार बार-बार निराश होकर लौट आता. हालात इतने बिगड़ गए कि साहिल और उसके परिजन लगभग उम्मीद खोने लगे थे.

सर्जरी ही था उपाय

इसी कठिन समय में परिवार ने रीवा स्थित मिनर्वा द मेडिसिटी हॉस्पिटल का रुख किया. यहां डॉक्टरों की टीम ने साहिल की गंभीर स्थिति की जांच की. जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि साहिल की जान बचाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र उपाय है. हालांकि, यह निर्णय आसान नहीं था, क्योंकि सर्जरी बेहद जोखिम भरी थी.

ऑपरेशन का सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण पहलू यह था कि साहिल का दिल कमजोर हो चुका था. उसकी हार्ट पंपिंग मात्र 30% रह गई थी, जबकि सामान्य व्यक्ति में यह लगभग 60% से अधिक होती है. ऐसे में लंबी सर्जरी के दौरान किसी भी छोटी गलती से उसकी जान को खतरा हो सकता था. फिर भी, रीवा के प्लास्टिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ सिंह और मिनर्वा हॉस्पिटल के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. अभिषेक मिंज ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ इस जोखिम भरे ऑपरेशन को करने का निर्णय लिया.

11 घंटे चली सर्जरी

करीब 11 घंटे चली इस कठिन और जटिल सर्जरी में डॉक्टरों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया. हर पल चुनौती से भरे इस ऑपरेशन के अंत में सफलता मिली और साहिल का जीवन बचा लिया गया. यह सिर्फ एक सर्जरी नहीं, बल्कि साहिल और उसके परिवार के लिए जीवन में नई उम्मीद की किरण थी.

ऑपरेशन के बाद साहिल धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है और सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है. परिवार और डॉक्टरों के प्रयास रंग लाए हैं. खास बात यह है कि पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संभव हो सका. साहिल का परिवार अब बेहद खुश है और मानता है कि डॉक्टरों की मेहनत और सरकारी योजना की मदद से ही उनका बेटा फिर से सामान्य युवाओं की तरह जीवन जी पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.