Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुबई में बंद पति की रिहाई की आस में बैठी महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 से 70 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार लोहरदगा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उता... राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच के निर्देश रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का नया फैसला, छात्रों में उलझन झारखंड के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

इस्तीफे के बाद केपी ओली दुबई भागे? नेपाली एयर होस्टेस ने किया दावा, शेयर किया वीडियो

42

नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है. हालात इतने बिगड़े कि मंगलवार रात से ही पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथ में ले ली है.

इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफे के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं. दरअसल, एक नेपाली एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि ओली काठमांडू से दुबई रवाना हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रदर्शनकारियों के गुस्से को और भड़का रहा है.

यर होस्टेस ने शेयर किया वीडियो

सेना से ली केपी ओली ने मदद?

मीडिया रिपोर्ट्स तो यहाँ तक कह रही हैं कि ओली ने सेना से देश छोड़ने में मदद मांगी थी. बताया जा रहा है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट का बहाना बनाकर दुबई गए हैं. और उनके लिए हिमालया एयरलाइंस का एक जेट भी स्टैंडबाय पर रखा गया था. इस बीच, ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में हेलीकॉप्टर घूमते देखे जाने से इन अटकलों को और ज्यादा हवा मिल गई है.

हिंसा का फैलता दायरा

आंदोलन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि उन्होंने ओली के निजी घर के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को आग के हवाले कर दिया था. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की झड़पों और आगजनी में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं.

सेना ने दी चेतावनी

नेपाली सेना ने साफ कहा है कि कुछ उपद्रवी लोग आम नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं. राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएँ हो रही हैं. सेना ने अपील की है कि लोग इन गतिविधियों से दूर रहें, वरना सख्त कार्रवाई होगी.

पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों पर हमला

सिर्फ ओली ही नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों ने तीन और पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी निशाना बनाया. शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और पुष्पकमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी गई. पूर्व पीएम खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार आग में गंभीर रूप से झुलस गईं और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वहीं, शेर बहादुर देउबा को प्रदर्शनकारियों ने घर में घुसकर पीटा और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर मारा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.