Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

80 साल की दादी को चारपाई से गिराया, फिर कर दी धुनाई… पोते की बर्बरता का Video वायरल

11

कहते हैं कि बच्चे से जितना प्यार माता-पिता करते हैं, उससे कहीं ज्यादा दुलार दादा-दादी करते हैं. मगर कई लोग रिश्तों का भी लिहाज नहीं रखते. उत्तर प्रदेश के बागपत से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक पोते ने दादी की बेरहमी से पिटाई कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है. नहीं, दादी की एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है.

जब से पिटाई का ये वीडियो वायरल हुआ है, लोगों में रोष व्याप्त है. लोग आरोपी पोते के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बसौद गांव की है. यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके ही पोते फरमान ने बेरहमी से मारपीट की. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.

वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि फरमान बिना किसी कारण अपनी दादी पर हाथों से हमला कर रहा है. बुजुर्ग महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी की हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही. उसने पहले चारपाई पर लेटी दादी को गिराया. फिर उन्हें पीटता ही रहा.

गांव वालों में आक्रोश व्याप्त

गांव के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना परिवार और समाज दोनों के लिए शर्मनाक है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में मानवता पर प्रश्नचिह्न लग गया है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला की एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है. परिजनों ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन पुलिस ने स्वयं संज्ञान ले लिया है. एएसपी बागपत प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि एसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर सीओ बागपत को मामले की जांच सौंप दी गई है. जांच पूरी होने पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.